Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026

पंजाब: नए बेअदबी कानून को चुनौती, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Date:

 

पंजाब : पंजाब में बने नए बेअदबी कानून से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस कानून को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इस संबंध में सिमरनजीत सिंह निवासी जालंधर ने जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि इस कानून में सिर्फ श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी का ही जिक्र है और अन्य धर्मों को लेकर कोई जिक्र नहीं है। याचिकाकर्ता का कहना है कि ये देश की धर्म निरपेक्षता का उल्लंघन है।

इसके साथ ही कहा कि इस कानून के तहत आरोपी को उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है जिसके लिए राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी है पर इस कानून को पास करने के लिए सिर्फ गवर्नर की मंजूरी ली गई है। इस संबंध में याचिका दायर होने के बाद अब इसे लेकर जल्द ही सुनवाई हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related