Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पंजाब के मंत्री को विदेश जाने की अनुमति नहीं, केंद्र ने किया इनकार

Date:

 

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को अमेरिका जाने की मंज़ूरी नहीं मिली है। केंद्र सरकार ने उनके अमेरिका दौरे को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को एन.सी.एस.एल.-2025 समिट में शामिल होना था।

इस बारे में मंत्री हरभजन सिंह का कहना है कि मुझे अमेरिका जाने की इजाज़त न मिलना निंदनीय है। शायद मुझे इसलिए रोका गया क्योंकि मैं पंजाब से हूं। उन्होंने कहा कि यह समिट पंजाब द्वारा किए गए कार्यों को दुनिया के सामने पेश करने का सुनहरी मौका था। मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार नहीं चाहती कि “पंजाब मॉडल” दुनिया के लिए एक मिसाल बने। हरभजन सिंह ई.टी.ओ. का आरोप है कि यह फैसला इस बात को दर्शाता है कि भाजपा को पंजाब और पंजाबियों से नफरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...