Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब के राज्यपाल आज से बॉर्डर एरिया के दौरे पर:3 दिन का है कार्यक्रम, पठानकोट से होगी शुरुआत

Date:

पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित आज (मंगलवार) से 25 जुलाई तक सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे। इसकी शुरुआत वह पठानकोट जिले से करेंगे। इस दौरान वह बमियाल में ग्राम रक्षा समितियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही सीमावर्ती लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

उनके साथ मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और डीजीपी पंजाब गौरव यादव समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल सीमावर्ती लोगों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। वह इससे पहले 5 बार सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर चुके हैं।

वहीं, पिछले दिनों अपने दौरों के दौरान उन्होंने नशाखोरी, अवैध खनन समेत कई मुद्दे उठाकर सरकार को घेरा था। इसके बाद राज्यपाल और सरकार के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। साथ ही इसे सरकार के अधीन इलाके में सीधा हस्तक्षेप बताया था।

23 जुलाई को राज्यपाल सबसे पहले गुरदासपुर और पठानकोट के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक करेंगे। इसके बाद वे भारत-पाक सीमा पर स्थित ब्लॉक बमियाल के अंतर्गत आने वाले गांव चक्क अमीर विशेष का दौरा करेंगे। इसके बाद वे गुरदासपुर जाएंगे और 25 जुलाई को फिरोजपुर का दौरा करेंगे। सभी जिलों में दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related