Monday, August 17, 2026
Monday, August 17, 2026

लुधियाना में हाईटेंशन तार से झुलासा किशोर, मौत

Date:

पंजाब के लुधियाना में कल शाम एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम अमन है। वह 8वीं कक्षा का छात्र है।

जानकारी देते हुए अमन के चाचा जॉनी ने बताया कि वह राहों रोड स्थित गांव रावत के रहने वाले हैं। गांव में निर्माणाधीन मकान का लिंटल बिछाया जाना था। उनके लिंटल की छत के पास से हाईटेंशन तार गुजरती है। तार को दूसरे तार से बांधा गया था। उसे काटने के लिए बिजली घर से कर्मचारी आए थे। उन कर्मचारियों ने बिजली घर से तारों की सप्लाई बंद किए बिना ही तार काट दिया।जॉनी ने बताया कि पावरकॉम विभाग के कर्मचारियों ने बिजली बंद किए बिना ही तार को बीच से काट दिया जिससे करंट की तार बच्चे पर गिर गई।

अमन घर के बाहर हाईटेंशन तार के नीचे खड़ा था और उसके सीने पर तार लग गया। जिससे उसे जोरदार करंट लगा। इससे पहले कि वह संभल पाता, वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related