Thursday, October 22, 2026
Thursday, October 22, 2026

बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौ/त पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम

Date:

 

 

पंजाब : देश के जाने-माने वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर, अभिनेता और मिस्टर इंडिया 2009 वरिंदर घुम्मन की अचानक मौत ने पूरे पंजाब को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अगर परिवार को कोई संदेह है, तो सरकार पूरी जांच कराएगी। मंत्री ने कहा कि कोई भी अस्पताल नहीं चाहता कि उनके मरीज की मौत हो, लेकिन अगर परिवार को कोई संदेह है, तो वे पुलिस कमिश्नर या सिविल सर्जन को आवेदन दे सकते हैं और सरकार निष्पक्ष जांच कराएगी।

 

डॉ. बलबीर सिंह ने वरिंदर घुम्मन की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि यह मौत अचानक हार्ट अटैक के कारण भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस पर शोध कर रही है क्योंकि पहले भी ऐसी कई मौतें हो चुकी हैं। मंत्री ने कहा कि ऐसी मौतें फ़ूड सप्लीमेंट्स, स्टेरॉयड या भारी आहार से भी संबंधित हो सकती हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वरिंदर घुम्मन का निधन पंजाब के लिए एक बड़ी क्षति है और सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...