Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

पंजाब सरकार ने सरहदी जिले पठानकोट में सी-पाइट कैंप को दी मंजूरी

Date:

चंडीगढ़—राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण देकर पुलिस, सशस्त्र बलों और सीएपीएफ में रोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने सरहदी जिले पठानकोट में सी-पाइट कैंप स्थापित करने की अनुमति प्रदान की है।यह निर्णय रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता में सेंटर ऑफ एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन एंड ट्रेनिंग के कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान लिया गया।

मौजूदा समय पंजाब में 14 सी-पाइट कैंप चल रहे हैं, और पठानकोट जिले के तंगो शाह में एक नया कैंप बनाया जाएगा, जिसके लिए 5.5 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। मं

कार्यकारी बोर्ड ने सी-पाइट के पाठ्यक्रम में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) प्रमाणित सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण शुरू करने को भी मंजूरी दी है। यह प्रशिक्षण अधिकृत प्रशिक्षण भागीदारों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, और सी-पाइट से प्रशिक्षित युवाओं की प्लेसमेंट के लिए पैस्को के साथ समझौता भी किया जाएगा।इस मीटिंग में एक और महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सी-पाइट कैंपों में व्यक्तित्व विकास और सॉफ्ट स्किल कोचिंग भी शुरू की जाएगी, ताकि युवाओं की रोजगार योग्यता को और बेहतर बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related