Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

पंजाब को मिले सबसे वेहले 3 लोग:

Date:

पंजाब के मोगा में हुआ वेहले रहने का मुकाबला 32 घंटे बाद खत्म हो पाया। इसमें पंजाब को 2 सबसे ज्यादा वेहले लोग मिल गए। घोलियां खुर्द में हुए इस मुकाबले में दोनों संयुक्त विनर 31 घंटे 4 मिनट तक वेहले बैठे रहे।

पहले नंबर पर नाथेके के रहने वाले सतबीर सिंह और लाभप्रीत सिंह निवासी रोली रहे। दोनों बिना खाए-पिए और मोबाइल से मुकाबले में अंत तक डटे रहे। तीसरे स्थान पर ढूडिके के चानन सिंह रहे। इन्होंने मुकाबले में 29 घंटे तक लगातार वेहले रहने का रिकॉर्ड बनाया।

लोगों को मोबाइल से दूर रखने और किताबों से जोड़ने के लिए घोलियां खुद में वेहले रहने का मुकाबला करवाया गया। इसमें पंजाब भर से 55 लोगों ने भाग लिया। मुकाबले में बिना सोए, बिना खाए और बिनावॉशरूम बैठे रहने की शर्त थी।

मोगा के घोलियां खुर्द में करवाए गए इस मुकाबले में 11 कड़े नियम रखे गए थे। किताबें पढ़ने और सिमरन करने की छूट थी। मुकाबले में मोबाइल यूज करने की भी मनाही थी। आपस में बातें कर सकते थे, मगर झगड़ा होने की सूरत में मुकाबले से बाहर करने का नियम था। इन नियमों का अंत तक 3 लोग ही पालन कर पाए। 53 लोग 12 से 24 घंटे के बीच ही मुकाबले से बाहर हो गए।

मुकाबले रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुए। इसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के नियम बेहद सख्त रखे गए थे बावजूद इसके प्रतिभागियों ने मुकाबला जीतने के लिए जी-जान लगा दी। लगातार 32 घंटे तक चले इस अनूठे आयोजन में लोगों ने धैर्य की मिसाल पेश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related