Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

पंजाब- हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी: गढ़शंकर में माहौल तनावपूर्ण, पुलिस तैनात

Date:

 

होशियारपुर/जालंधर–होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर तोड़ दिया गया। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो जारी किया। उसने दावा किया कि इस घटना को खालिस्तानियों ने अंजाम दिया है। पन्नू ने कहा कि ये स्टैच्यू होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में लगा था।

 

वीडियो में भारत, अंबेडकर और ब्राह्मणों के खिलाफ बोला गया। गांव के सरपंच शिंगारा राम ने कहा कि सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भावनाओं का मामला है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

घटना का पता चलने पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण रोड़ी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश साझा न करें। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related