Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

पंजाब के DGP, CP जालंधर समेत तीन बड़े अफसर दिल्ली विधानसभा में पेश!

Date:

 

पंजाब  : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव Alok Shekhar और जालंधर की डिप्टी कमिश्नर Dhanpreet Kaur आज दिल्ली विधानसभा पहुंचे। तीनों अधिकारियों की विधानसभा में पेशी चल रही है, जहां वे अपना पक्ष रख रखेंगे।

 

जिक्रयोग्य है कि दिल्ली विधानसभा ने हाल ही में इन तीनों अधिकारियों को तलब किया था। समन जारी होने के बाद आज वे निर्धारित समय पर विधानसभा पहुंचे हैं, तथा अपना जवाब तलब करेंगे।  मामला आतिशी मामले में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है जो जालंधर में दर्ज की गई थी। यह एफआईआर कथित रूप से एक वीडियो को लेकर दर्ज हुई थी।

 

दिल्ली विधानसभा का कहना था कि संबंधित वीडियो उसकी संपत्ति है। ऐसे में सवाल उठाया गया कि जब वीडियो दिल्ली विधानसभा की प्रॉपर्टी थी, तो जालंधर में किस आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब और दिल्ली के बीच प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर विधानसभा की कार्यवाही और संभावित निर्णय पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...