Thursday, September 10, 2026
Thursday, September 10, 2026

पंजाब CM मान ने फरीदकोट में ध्वजारोहण किया:टिल्ला बाबा फरीद को नमन किया; बोले- यह आजादी हमें बहुत महंगी पड़ी

Date:

पंजाब सरकार का स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समागम फरीदकोट में है। यहां CM भगवंत मान ने नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और भाषण दिया।

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि देश की आजादी में 80 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाब ने दी हैं। यहां लाशों से भरी रेलगाड़ियां पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें बहुत महंगी पड़ी है। अब भाईचारा बनाए रखने के लिए मैं अंतिम सांस तक मेहनत करूंगा।

सुबह CM मान ने पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में नमन किया। उसके बाद वह राज्यस्तरीय प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे। कुछ ही देर में विभिन्न विभागों की झांकियां पेश की जाएंगी। अंत में सीएम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 हस्तियों , पुलिस मुलाजिम और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके 4 पुलिस मुलाजिमों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और 15 अधिकारियों व कर्मचारियों को पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related