Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब CM मान को अस्पताल से मिली छुट्‌टी

Date:

 

मोहाली—पंजाब सीएम भगवंत मान को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। वह अब सीएम आवास वापस चले गए हैं। वह अब पूरी तरह ठीक है। माना जा रहा है कि वह लुधियाना में किला रायपुर खेलों में शामिल हो सकते हैं। आज ही खेलों को समापन हो रहा है। हालांकि अभी तक इस संबंधी ऑफिशियल प्रोग्राम नहीं आया है। सीएम को तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

संगरूर में सीएम की सेहत बिगड़ी

15 फरवरी शिवरात्रि वाले दिन दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया।

इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वह 16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए। उसके बाद फिर उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया । वहीं, अब उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related