Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

पंजाब CM एडमिट, अस्पताल उड़ाने की धमकी

Date:

पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1.1 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरी मेल में CM के मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है।

अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था।

पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अस्पताल को चारों तरफ से पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने घेरा डाल दिया है।

यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक CM को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। CM सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं।

फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां एकदम से छुट्‌टी करवा दी गई है। आज से ही CBSE के एग्जाम शुरू हो रहे है। सीबीएसई का आज 10वीं कक्षा का मैथ का पेपर है। पेपर सुबह साढ़े 10 बजे से है। ऐसे में स्कूल प्रबंधक और पेरेंटस भी आफत में हैं।

हंटर फार्ले के नाम से जीमेल के जरिए भेजी ई-मेल में लिखा है कि 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इसमें मोहाली के स्कूलों और फोर्टिस अस्पतालों को टारगेट करने की धमकी दी गई है। पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related