Saturday, June 6, 2026
Saturday, June 6, 2026

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

Date:

– पंजाब की “आप” सरकार ने निजी स्कूलों में 5 फीसद से ज्यादा बढ़ाई गई फीस वापस करने के आदेश दिए – केजरीवाल*

*- दिल्ली में “आप” सरकार मनमाना बढ़ाई गई फीस वापस करा चुकी है, अब वैसा ही पंजाब में भी होने जा रहा – केजरीवाल*

*- एक तरफ हम सरकारी स्कूल अच्छे कर रहे तो दूसरी तरफ निजी स्कूलों के बच्चों को फीस की मार से बचा रहे- केजरीवाल*

*- पंजाब ने जो रास्ता दिखाया है, उसी तरह पूरे देश में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगनी चाहिए – केजरीवाल*

*नई दिल्ली, 05 जून 2026* आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने के सीएम भगवंत सिंह मान के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने स्कूलों में 5 फीसद से ज़्यादा बढ़ाई गई फीस को वापस करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब “आप” की सरकार थी, तब वहां भी प्राइवेट स्कूलों में मनमाना बढ़ाई गई फीस वापस कराई थी। वैसा ही अब पंजाब में होने जा रहा है। एक तरफ हम सरकारी स्कूल अच्छे कर रहे तो दूसरी तरफ निजी स्कूलों के बच्चों को फीस की मार से बचा रहे हैं। इसी तरह पूरे देश में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगनी चाहिए।

शुक्रवार को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बहुत अच्छा निर्णय लिया है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जल्द एक कानून लाया जाएगा। इसके तहत कोई भी प्राइवेट स्कूल एक साल में पांच फीसद से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएगा। लाइब्रेरी फीस, डेवलपमेंट फीस और अन्य सभी तरह की फीस को मिलाकर भी कोई स्कूल एक साल में पांच फीसद से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं कर सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले तीन साल में जिन स्कूलों ने 15 फीसद से ज्यादा फीस बढ़ाई है, उन्हें वह अतिरिक्त फीस रिफंड करनी पड़ेगी। उदाहरण के लिए, अगर पिछले तीन साल में किसी स्कूल ने 50 फीसद फीस बढ़ाई है, तो उसे 35 फीसद फीस रिफंड करनी पड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या भारत के इतिहास में कभी ऐसा हुआ कि किसी प्राइवेट स्कूल को पैसे रिफंड करने पड़े हों और वे सीधे बैंक अकाउंट में वापस आए हों? पहले दिल्ली में ऐसा हुआ था, जब वहां हमारी सरकार बनी थी और हमने बच्चों के पैसे रिफंड कराए थे। अब यही पंजाब में होने जा रहा है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले। एक तरफ पंजाब में हम सरकारी स्कूल बहुत अच्छे कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब केरल को भी पीछे छोड़कर पूरे देश में नंबर वन बन गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरी तरफ जो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं, उन पर फीस की मार पड़ती है। सारे प्राइवेट स्कूल खराब नहीं हैं, लेकिन कुछ स्कूल अनाप- शनाप फीस बढ़ा देते हैं, जिससे मां-बाप के ऊपर बहुत बड़ा बोझ पड़ता है। माता-पिता और बच्चों को राहत दिलाने के लिए यह एक बहुत बड़ा कदम है। पूरे देश के अंदर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगनी चाहिए। पंजाब ने जो किया है, वह पूरे देश को करना चाहिए और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related