Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब में आज दोपहर से नहीं चलेगी पीआरटीसी की बसें:किमी स्कीम के विरोध में उतरे मुलाजिम, लोगों को उठानी पड़ेगी दिक्कत

Date:

लुधियाना

पंजाब में आज (17 नवंबर) दोपहर 12 बजे से पंजाब रोडवेज और PRTC की बसें नहीं चलेंगी। पंजाब रोडवेज पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन किलोमीटर स्कीम के विरोध में आ गए हैं। उनका कहना है कि टेंडर खुलता है तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों का टेंडर खोलकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है।वहीं, वे कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांग कर रहे हैं। यूनियन के नेताओं का कहना है कि हम पहले ही सरकार को बता चुके हैं कि किलोमीटर स्कीम घाटे का सौदा है, लेकिन इसके बाद भी इस दिशा में कार्रवाई हो रही है।मुलाजिम दोपहर 12 बजे से पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की बसें पूरी तरह खड़ी कर देंगे। सभी डिपो कमेटियों को डिपो में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। पहला धरना PRTC चेयरमैन और MD के आवास व हेड ऑफिस के बाहर होगा।

  1. कल चंडीगढ़ में CM आवास का घेरावयूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर यह चीज आगे चलती है तो 18 नवंबर को मुलाजिम चंडीगढ़ पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर “पक्का धरना” देंगे। संगठन ने सभी डिपो कमेटियों को पूरी तैयारी के साथ चंडीगढ़ पहुंचने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related