Tuesday, August 11, 2026
Tuesday, August 11, 2026

बेंगलुरु में दहेज से परेशान प्रेग्नेंट इंजीनियर ने खुदकुशी की:परिवार बोला- 150g सोना दिया,

Date:

बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में 27 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिल्पा पंचांगमठ अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। मौत के समय वह प्रेग्नेंट थी। उसका एक 2 साल का बेटा भी है। मृतक की मां ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने दामाद को करीब 150 ग्राम सोना दिया था। लेकिन वह और पैसों की मांग कर रहे थे।

बेंगलुरु पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिल्पा की मां की शिकायत पर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, शिल्पा की शादी 5 दिसंबर 2022 को गंगावती तालुक के वड्डारहट्टी गांव के प्रवीण से हुई थी। परिवार ने इस शादी पर लगभग 35 लाख रुपए खर्च किए और प्रवीण को 150 ग्राम सोना दिया था। शादी के बाद दोनों बीटीएम लेआउट में रहने लगे। प्रवीण व्हाइटफील्ड में ओरेकल में काम करता। लेकिन शादी के बाद उसने नौकरी छोड़कर पानीपुरी बेचना शुरू कर दिया था। शिल्पा की बहन सौम्या और मां शारदा के मुताबिक वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। दोनों ने आरोप लगाया कि प्रवीण और उसकी मां शांतव्वा ने शिल्पा को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। उन्होंने 5 लाख रुपए की मांग की। जब पैसा नहीं दिया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे माता-पिता के घर भेज दिया।

शारदा ने बताया कि उन लोगों ने पैसे जुटाए और बेटी को वापस भेज दिया, लेकिन उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न जारी रहा। चार महीने पहले, शिल्पा की गोद भराई की चर्चा के दौरान झगड़ा हुआ था। 26 अगस्त को परिवार को बताया गया कि शिल्पा ने आत्महत्या कर ली है। जब वे पहुंचे, तो शिल्पा का शव बिस्तर पर चादर से ढका हुआ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

*डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेटों/रेंजों...