Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

वीरनारियों को ₹1 करोड़ देने वाली प्रीति का आर्मी कनेक्शन:हिमाचल में जन्मीं

Date:

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल एक्ट्रेस प्रीति जिंटा शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपए दान देकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने इस दान की जानकारी दी। अब इसे प्रीति के सेना से लगाव और परिवार का आर्मी बैकग्राउंड होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रीति जिंटा के फैंस पहले ही इस बात को जानते होंगे कि प्रीति का सेना से गहरा नाता है। हिमाचल की राजधानी शिमला में जन्मी प्रीति के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में अधिकारी थे। जबकि, उनके भाई दीपांकर जिंटा इस समय भी सेना में कमीशंड ऑफिसर हैं।

13 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद प्रीति ने शिमला से ही अपनी पढ़ाई पूरी की और मुंबई के फिल्मी जगत में अपना मुकाम बनाया। प्रीति अक्सर इंटरव्यूज में कहती नजर आती हैं कि सेना की पृष्ठभूमि ने उन्हें अनुशासन, साहस और स्वतंत्र सोच दी।

इस समय प्रीति जिंटा केवल एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की को-ओनर हैं। उन्होंने अमेरिकी नागरिक से पंजाब रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related