Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

लुधियाना की केंद्रीय जेल में पुलिस की रेड

Date:

 

लुधियाना–पंजाब सरकार और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार, लुधियाना के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक परमिंदर सिंह भंडाल ने लगभग 400 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के दल के साथ लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल में 5 घंटे से अधिक समय तक बारीकी से जांच की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय जेल के अधीक्षक शिवराज सिंह भी मौजूद थे।

भंडाल ने बताया कि जेल के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशे पर रोक लगाने और अन्य कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह जांच की गई। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गोपनीय और अचानक की गई थी, ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बचने का कोई मौका न मिल सके। जांच के दौरान महिला बैरकों की जांच महिला पुलिस बल द्वारा की गई।

भंडाल ने बताया कि जांच के दौरान भले ही कोई गैरकानूनी वस्तु या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन इस तरह की अचानक जांच से अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों में डर की भावना पैदा होती है और वे अपराध करने से बचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related