Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

PM मोदी की ईरान जंग पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक:कहा- मिलकर काम करें और तैयारियां मजबूत रखें;

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईरान जंग को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में PM ने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और नागरिकों की सुरक्षा है।

PM ने सप्लाई चेन सही रखने, जमाखोरी-कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती करने को कहा। साथ ही खाद के स्टॉक व वितरण पर नजर रखने को कहा।

इससे पहले सरकार ने कहा कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत तीन मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को गलत बताया है।

मुख्यमंत्रियों ने केंद्र के फैसलों की सराहना की और तेल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने व LPG बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्यों में पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त सप्लाई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इस मुद्दे पर PM ने पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल रहे।

बैठक में आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी, पंजाब के भगवंत मान, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू और अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू सहित कई मुख्यमंत्री शामिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related