Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

PM मोदी आज अरुणाचल-त्रिपुरा दौरे पर रहेंगे:ईटानगर में दो हाइड्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे; त्रिपुर सुंदरी मंदिर का करेंगे उद्घाटन

Date:

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 5,100 करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे। इसमें ईटानगर के दो हाइड्रो प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके बाद PM मोदी 524 साल पुराने त्रिपुरा के माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर जाएंगे। यहां वे री-डेवलप कैंपस का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ने खुद X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।
इसके बाद OTPC पलाटाना से मंदिर तक 12 किलोमीटर का रोड शो भी आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पूर्ण सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। त्रिपुरा पुलिस के साथ-साथ CRPF और BSF के जवान भी तैनात किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related