Monday, July 6, 2026
Monday, July 6, 2026

बंगाल में पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ चार रैलियां, आदिवासी वोटरों पर फोकस

Date:

 

नेशनल : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां चुनाव प्रचार के लिए आने का कार्यक्रम है और इस बार का उनका यह दौरा विशेष रूप से आदिवासी मतदाताओं पर केंद्रित हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को राज्य भर में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जो मुख्य रूप से राढ़ बंगाल इलाके के हैं।

एक ही दिन में होगी चार रैलियां
उनके कार्यक्रम में बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर की बैठकें शामिल हैं। बंगाल में एक ही दिन में चार रैलियां करना उनके सामान्य चुनावी पैटर्न से थोड़ा अलग है। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री शनिवार रात अंडाल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और दुर्गापुर में रुकेंगे। वह वहां से बांकुड़ा के लिए उड़ान भरेंगे और रविवार सुबह करीब 11 बजे बरजोरा में अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगे।

मेदिनीपुर में करेंगे चौथी रैली
इसके बाद वह पुरुलिया जायेंगे, जहां दोपहर 12:45 बजे बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है। तीसरी रैली दोपहर 2:45 बजे झाड़ग्राम के टाउन क्षेत्र के पास निर्धारित है, जिसके बाद मेदिनीपुर में दिन की चौथी और अंतिम जनसभा होगी। इसके अलावा 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के हावड़ा स्थित बेलूर मठ जाने की उम्मीद है, जहां से वह सालकिया तक रोड शो करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related