Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

PM मोदी पहुंचे असम, 5,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्धाघटन

Date:

 

नेशनल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने मोरान बाईपास पर नए बने इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा (ELF) पर उतरकर एक नया इतिहास रच दिया। यह देश में पहली बार है जब पीएम का विमान किसी नेशनल हाईवे पर लैंड हुआ है। सैन्य एवं राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह रनवे युद्ध और प्राकृतिक आपदा जैसी स्थितियों में भारतीय वायुसेना के लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित होगा।

ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक ‘भास्कर वर्मा सेतु’ का किया आगाज

दौरे के अगले चरण में प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। लगभग ₹3,030 करोड़ की लागत से तैयार यह 6-लेन पुल पूर्वोत्तर का पहला Extradosed पुल है। इस इंजीनियरिंग चमत्कार की बदौलत गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच घंटों का सफर अब महज 7 मिनट में पूरा हो सकेगा। भूकंपरोधी तकनीक और रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस यह पुल क्षेत्र की लाइफलाइन बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related