Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाट, नयी ट्रेन सेवाओं को भी दिखायी हरी झंडी

Date:

 

नेशनल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति लोगों में एक नई जागरूकता पैदा हुई है। परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने और ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद मोदी ने कहा कि यह दिन केंद्र सरकार के प्रयासों से प्रेरित केरल के विकास में एक नयी गति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रेल संपर्क को और मजबूत किया गया है और शुरू की गई परियोजनाएं तिरुवनंतपुरम को देश के एक प्रमुख केंद्र में बदलने में मदद करेंगी।

मोदी ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और एक त्रिशूर-गुरुवायूर यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने यहां सीएसआईआर-एनआईआईएसटी नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी और उद्यम केंद्र की आधारशिला रखी और ‘पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड’ की शुरुआत की जो यूपीआई से जुड़ी ब्याज मुक्त परिक्रामी ऋण सुविधा (रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा) है। मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत कई लाभार्थियों को ऋण राशि और क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केरल और पूरे देश के गरीबों का कल्याण करना है। साथ ही उन्होंने यहां श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रेडियो सर्जरी केंद्र की आधारशिला भी रखी और नए पूजप्पुरा मुख्य डाकखाने का उद्घाटन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related