Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

सिंगापुर आम चुनाव में PM लॉरेंस वोंग की जीत:97 में से 87 सीटें मिलीं पीएम मोदी ने बधाई दी

Date:

सिंगापुर सिटी–सिंगापुर में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और उनकी पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) ने शनिवार को जीत हासिल की। पार्टी को 97 संसदीय सीटों में से 87 सीटें मिलीं। जीत के बाद प्रधानमंत्री वोंग ने कहा कि हम मजबूत जनादेश के लिए आभारी हैं। भारतीय PM नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर वोंग को जीत की बधाई दी है।
चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स पार्टी (WP) के बीच था। इनके अलावा कई अन्य छोटे दल भी चुनावी मैदान में थे। चुनाव विभाग ने बताया कि देश के 26 लाख लोगों ने 1240 वोटिंग सेंटर्स पर 92 सीटों के लिए अपने वोट डाले।
दरअसल, सिंगापुर की संसदीय सीटें सिंगल मेंबर कॉन्स्टिट्यूएंसी (SMC) और ग्रुप रिप्रेजेंटेशन कॉन्स्टिट्यूएंसी (GRC) के दो हिस्सों में बंटी हैं। GRC में 4-5 उम्मीदवारों की टीम चुनाव लड़ती है, जिसमें कम से कम एक अल्पसंख्यक समुदाय (मलय, भारतीय, या अन्य) का उम्मीदवार होना जरूरी होता है। ऐसी ही एक सीट PAP निर्विरोध जीत चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल*

- मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लाेस्कर और हीरो मोटोकॉर्प...

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...