Wednesday, August 19, 2026
Wednesday, August 19, 2026

मुल्लांपुर में IPL क्वालिफायर मैच आज

Date:

चंडीगढ़–IPL- 2025 का पहला क्वालिफायर मैच आज रात 7:30 बजे पीसीए महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी।
इस रोमांचक मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। मैच भले ही पंजाब किंग्स(PBKS) के होम ग्राउंड में है लेकिन यहां पर विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस काफी ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं।
कोई कर्नाटक तो कोई राजस्थान से यहां पर सिर्फ विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंचा है। वहीं पंजाब के फैंस को भी पंजाब से आज अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। स्टेडियम में अपने परिवार के साथ पहुंची एक युवती बोली की वैसे तो मैं कोहली की फैन हूं लेकिन मुझे जर्सी पंजाब की पहनाई गई है।
उधर चंडीगढ़ में मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पॉल ने अनुमान जताया है कि 29 और 30 मई को यहां बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी। इसका असर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related