Thursday, September 10, 2026
Thursday, September 10, 2026

पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे

Date:

 

कौशांबी–कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 29 लोग घायल हैं। सभी प्रयागराज से मुंडन कराकर अपने घर फतेहपुर जा रहे थे।

 

हादसा इतना भीषण था कि घायल पिकअप से उछलकर सड़क पर जा गिरे। काफी देर तक जमीन पर पड़े तड़पते रहे। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को फोन किया, साथ ही खुद भी घायलों को संभाला। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

 

दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। 27 घायलों का इलाज जिला अस्पताल और CHC में चल रहा है। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ।

 

सीएम योगी ने मृतकों के घरवालों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर दुख जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related