Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

लुधियाना में हिंदू नेता के घर पेट्रोल बम से हमला:बख्शी बोले- पहले भी धमकियां मिली थीं

Date:

पंजाब के लुधियाना में एक हिंदू नेता के घर पर दो अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। हमले में हिंदू नेता की ए-स्टार कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। फिलहाल हैबोवाल थाने और जगतपुरी चौकी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। जानकारी देते हुए शिवसेना भारत वंशी प्रमुख योगेश बख्शी ने बताया कि वह न्यू चंद्र नगर गली नंबर 3 में रहते हैं। जब उन्होंने गली में शोर सुना तो वह घर से बाहर आए। उन्होंने देखा कि उनकी ए-स्टार कार में आग लगी हुई थी।

योगेश मुताबिक बदमाशों ने उनके घर से कुछ दूरी पर बाइक रोका। कुछ दूरी पर कांच की बोतल में आग लगाकर उनके घर की तरफ पेट्रोल बम बनाकर मारा। बख्शी ने कहा कि उनकी कार पर कांच की बोतल गिरी जिस कारण उनकी कार में भी आग लग गई थी। बख्शी ने कहा कि 30 जुलाई को उसे थ्रेट भी मिल चुकी है। वह इस संबंधी पुलिस कमिश्नर से भी मिला। जिसके बाद उसने इलाके पुलिस को भी कई बार शिकायत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...