Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार:बोले- मेरी हत्या हो सकती है;

Date:

आधी रात 3 घंटे चला ड्रामा, समर्थक भड़के

सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह पटना पुलिस IGIMS से लेकर PMCH पहुंची है। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के कारण उनके सिर में दर्द है, साथ ही धड़कन बढ़ने से उन्हें तकलीफ हो रही है।

पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात 12 बजे गिरफ्तार किया है। 31 साल पुराने केस में पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

पटना पुलिस की टीम शुक्रवार रात पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची। करीब 3 घंटे तक गिरफ्तारी का ड्रामा चला। गिरफ्तारी के दौरान वे बेहोश हो गए। जिसके बाद समर्थक भड़क गए। कुछ देर बाद पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

इस दौरान पप्पू यादव ने कहा, ‘मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।’ देर रात ही पप्पू यादव को हेल्थ चेकअप के लिए IGIMS लाया गया। इसके बाद वे पुलिस कस्टडी में थे, जहां से उन्हें शनिवार सुबह स्ट्रेचर पर PMCH लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, आज उनकी कोर्ट में पेशी भी हो सकती है।

पटना के SP सिटी भानु प्रताप सिंह ने बताया, ‘1995 का एक मामला है। इसमें ट्रायल चल रहा है, जिसमें सांसद को कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन वे तय तारीख पर उपस्थित नहीं हुए थे। इस कारण उनको गिरफ्तार किया गया। ‘

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...