Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:जज को थ्रेट मेल आया, हाईकोर्ट भी अलर्ट पर

Date:

 

पंचकूला-हरियाणा के पंचकूला में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पंचकूला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा व तलाशी अभियान चलाया गया। धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भी अलर्ट पर रखा गया और खाली करवा लिया गया और किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

 

पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को आज थ्रेट मेल मिला जिसमें कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी। पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि धमकी भरा मेल आने के बाद कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, अभी तक जांच में ऐसा कुछ पाया नहीं गया। यह केवल धमकी का ही मामला है, लेकिन फिर भी उन्होंने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर की जांच की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related