Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पंजाब से गिरफ्तारी, आप्रेशन सिंदूर की भेजी थी जानकारी

Date:

पंजाब पुलिस ने तरनतारन के अन्दर एक बड़ी गिरफ्तारी की है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पंजाब के तरनतारन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सैन्य जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेसी ISI को भेज रहा था।

आरोपी की पहचान तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर गली नजर सिंह वाली के गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस ने की है।

DGP गौरव यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गगनदीप सिंह 5 साल से पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था।

चावला के जरिए ही उसका परिचय पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से हुआ था। आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत में सेना की गतिविधियों, सैनिकों की तैनाती और रणनीतिक ठिकानों की सूचनाएं पाकिस्तान से साझा की थीं, जो देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती थीं।

बता दें कि अब तक पंजाब से जासूसी के शक में 5 व्यक्ति पकड़े जा चुके हैं, जिनके पाकिस्तान से कनेक्शन मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...