Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

पाकिस्तान ने अमेरिका को खनिजों की पहली खेप भेजी

Date:

इस्लामाबाद–पाकिस्तान ने पहली बार अमेरिका को दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ मटेरियल) की छोटी खेप भेजी है। ये खनिज पिछले महीने अमेरिकी कंपनी यूएस स्ट्रैटेजिक मेटल्स (USSM) के साथ हुए 50 करोड़ डॉलर के सौदे के तहत भेजे गए। हालांकि इन्हें भेजने की टाइमिंग नहीं पता चल पाई है।

इस सौदे का मकसद पाकिस्तान में खनिजों की खोज और प्रोसेसिंग के लिए कारखाने बनाना है। ये नमूने पाकिस्तानी सेना की ब्रांच फ्रंटियर वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन (FWO) की मदद से तैयार किए गए।

USSM ने इसे पाकिस्तान और अमेरिका के बीच दोस्ती का बड़ा कदम बताया। कंपनी का कहना है कि यह समझौता खनिजों की खोज से लेकर प्रोसेसिंग तक सब कुछ कवर करता है।
इमरान खान की पार्टी ने सौदे का विरोध किया

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI ने इसका विरोध किया है। PTI नेता शेख वक्कास अकरम ने कहा ऐसे सीक्रेट सौदे से देश के हालात खराब हो सकते हैं।

PTI ने मांग की कि सरकार अमेरिका के साथ हुए सौदों का पूरा ब्योरा जनता को बताए। PTI के नेता ने कहा कि संसद और लोगों को विश्वास में लेना चाहिए। हम देश के हितों के खिलाफ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related