Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन व SMO को नोटिस:स्वास्थ्य मंत्री की चेकिंग में दोनों मिले गैरहाजिर

Date:

चंडीगढ़–पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह द्वारा सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की अचानक जांच के दौरान गैरहाजिर पाए जाने पर सिविल सर्जन और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आज शाम तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अस्पतालों के लिए नई गाइड लाइन जारी की गई है।
सेहतमंत्री की तरफ से जारी आदेश में लिखा गया है कि सुबह नौ बजे फतेहगढ़ साहिब के अस्पताल की अचानक चेकिंग की गई। चेकिंग में रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद था। जबकि काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी लंबी लाइन लगी हुई थी। ओपीडी के कमरे भी बंद थे। वहीं, उन्होंने आदेश में साफ किया है कि नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।
सेहत मंत्री ने निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8:30 बजे खुल जाने चाहिए, जबकि मरीजों की जांच व ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन अपने कर्तव्य में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...