Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

अमृतसर में पेट्रोल छिड़क युवक को जलाने का प्रयास:झुलसने पर अस्पताल में भर्ती

Date:

अमृतसर–अमृतसर में थाना गेट हकीमा क्षेत्र से एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की गई। पीड़ित युवक की पहचान लक्की के रूप में हुई है। युवक को गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित लक्की और उसकी बहन पूजा ने बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। वे दोनों किसी तरह अपना गुजारा कर रहे हैं। इलाके के एक युवक द्वारा बार-बार लक्की के साथ मारपीट की जाती थी। लेकिन इस बार हमलावर ने हद पार कर दी और पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। लक्की की बहन पूजा ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित लक्की और उसकी बहन पूजा ने पुलिस प्रशासन से आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके और आगे कोई और इस तरह की घटना का शिकार न हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...