Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पटियाला पुलिस ने अपहरण किया बच्चा बचाया:किडनैपर की मौत, 15 मिनट तक चला एनकाउंटर

Date:

खन्ना-पटियाला पुलिस ने खन्ना से बुधवार शाम को अगवा किए गए बच्चे को अपरणकर्ताओं से 15 मिनट तक चले एनकाउंटर के बाद सुरक्षित बचाया है। इस ऑपरेशन में तीन पुलिस मुलाजिम घायल हुए हैं। जबकि मुख्य आरोपी जसप्रीत सिंह (23 साल) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।  वहीं, डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन के बाद पूरी पुलिस टीम को दस लाख इनाम देने की घोषणा की है।

पटियाला के डीआईजी मंदीप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खन्ना की एसएसपी ज्योति यादव व वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा बच्चे को परिजनों को सौंपने जा रहे हैं।खन्ना में 6 वर्षीय बच्चे भवकीरत सिंह को बुधवार शाम सवा छह बजे अगवा कर लिया गया था। बच्चे को जब अगवा किया गया था, उस समय आंगन में खेल रहा था। उसे मास्क पहने दो व्यक्ति बाइक पर उठाकर ले गए थे।

जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, इसके बाद इसे तुरंत मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के ध्यान में लाया गया। इसके बाद पुलिस ने तीन जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया।

इस दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बच्चा जसप्रीत सिंह के साथ था। उनकी योजना था कि वह परिवार से बच्चे को छोड़ने के बदले एक करोड़ लेंगे। वहीं, अगर पकड़े जाएंगे तो उससे पहले ही बच्चे का खत्म कर देंगे। जिससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई।इसके बाद पटियाला पुलिस ने आज शाम आरोपी को स्कार्पियो कार समेत घेर लिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस को फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद बच्चे को कार की सीट के पास से बरामद कर लिया। बच्चा काफी डर गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related