Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

Jalandhar के कैंब्रिज स्कूल की छात्रा की मौत के मामले नई अपडेट!

Date:

 

पंजाब  : जालंधर में कैंब्रिज स्कूल की छात्रा की मौत के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसाार इस मामले को लेकर एक सीसीटीवी सामने आई है जिसने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सीसीटीवी फुटेज में छात्रा बिना किसी रोक-टोक के स्कूल परिसर से बाहर निकलती नजर आ रही है। वहीं नियमों के अनुसार उसे तब तक बाहर जाने की अनुमति नहीं थी जब तक उसका परिवार उसे लेने न पहुंच जाए।

 

जानकारी के मुताबिक छात्रा कैंब्रिज स्कूल छोटी बारादरी में पढ़ती थी, लेकिन शाम के समय टेनिस खेलने के लिए कैंब्रिज स्कूल अर्बन एस्टेट फेज-2 जाया करती थी। आमतौर पर परिवार के सदस्य ही उसे वहां छोड़ने और लेने आते थे। बताया जा रहा है कि उस दिन भी वह टेनिस के लिए गई थी, लेकिन परिवार के आने से पहले ही वह स्कूल से बाहर निकल गई और आगे जाकर एक ऑटो में बैठ गई।

 

इसके बाद छात्रा का शव जालंधर हाइट्स फ्लैट्स के पास मिला। इस घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि भारी फीस लेने के बावजूद स्कूल प्रबंधन छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related