Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पंजाब में नया कानून लागू, Passport में भी आएगी दिक्कत

Date:

पंजाब  : यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और विशेषकर नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई के लिए मलोट ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इस संबंध में ट्रैफिक प्रभारी हरभगवान सिंह ने बताया कि जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ कप्तान तुषार गुप्ता आई.पी.एस. के निर्देश पर और डी.एस.पी. मलोट इकबाल सिंह संधू की हिदायत पर नियमों की उल्लंघना करने वाले बच्चों व अभिभावकों को नए ट्रैफिक कानून को सख्ती से लागू करने के प्रति जागरूक करने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने दी समय सीमा की समाप्ति के बाद सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।जिसके मुताबिक पुलिस 18 साल से कम उम्र के दो-पहिया वाहन चालकों, ट्रिपल राइडिंग और गलत पार्किंग करने वालों के चालान काट रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो दिन में 50 से अधिक चालान काटे है। सोमवार को 3 नाबालिग वाहन चालकों के 6 ट्रिपल सवारी समेत कुल 30 चालान काटे गए हैं व आज 20 से अधिक चालान काटे जा चुके है।उन्होंने कहा कि नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है, लेकिन एक बार मशीन से चालान कटने पर न्यूनतम जुर्माना 5 हजार रुपये है और भुगतान नहीं करने पर पासपोर्ट समेत कई परेशानियां होंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...