Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज:

Date:

दिल्ली ब्लास्ट का एक और CCTV फुटेज सामने आया है। यह वीडियो लाल किला अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का है। फुटेज में दिख रहा है कि 10 नवंबर शाम 6:51 बजे जोरदार धमाका होते ही करीब 40 फीट नीचे पूरा स्टेशन हिल जाता है।

धमाके की तीव्रता इतनी थी कि खाने की दुकान का काउंटर तक हिल गया और उसके सामने खड़े लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ सेकेंड में ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

इधर, दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन अब हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पिनगवां क्षेत्र से जुड़ गया है। विस्फोट से जुड़े केस की जांच कर रही दिल्ली की जांच एजेंसी ने खाद विक्रेता दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

आरोप है कि डब्बू ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल शकील को बिना रिकॉर्ड अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध करवाया। जबकि उसके पास अमोनियम नाइट्रेट रखने का लाइसेंस नहीं था। बताया गया कि यही अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related