Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

NEET परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ पंजाब कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन

Date:

NEET परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ आज पंजाब कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पार्टी के चंडीगढ़ मुख्यालय में प्रदर्शन रखा गया है। यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वंडिंग की अगुवाई में संपन्न होगा। इसमें सभी जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान, हलका इंचार्ज और कोआर्डिनेटर शामिल होंगे ।

प्रदर्शन सुबह साढ़े दस बजे के करीब शुरू होगा। पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह वड़िंग का कहना है कि नीट परीक्षा हुई धांधली बहुत बड़ी है। इससे हजारों स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। इसमें जो भी शामिल हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में प्रदर्शन रखा गया है। ऐसे में किसी तरह का कोई माहौल खराब न हो। साथ ही लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस की तरफ से वहां पर सुरक्षा संबंधी पूरे इंतजाम किए है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके द्वारा अब हर मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा। लोगों के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...