Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्र मेला शुरू:CM नायब सैनी दर्शन करेंगे आज

Date:

 

पंचकूला–पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के आज पहले दिन सीएम नायब सैनी माता के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। वहीं मेला सुरक्षा के लिए 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 4 एसीपी स्तर के अधिकारी पूरे आयोजन पर निगरानी रखेंगे। जिसमें माता मनसा देवी मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा एसीपी दिनेश संभालेंगे।

 

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर का दौरान कर अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

 

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने ड्यूटी इंचार्ज अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आए व नम्रतापूर्वक व्यवहार रखें और यदि किसी को मदद की आवश्यकता हो तो तुरंत सहायता प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...