Monday, July 27, 2026
Monday, July 27, 2026

मोहाली में शरेआम कतल, ऑफिस जा रही लड़की को बनाया निशाना

Date:

 

मोहाली के फेज 5 में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब शनिवार सुबह ऑफिस जा रही एक लड़की की दिनदहाड़े तलवार से हत्या कर दी गई। मृतक बलजिंदर कौर फेज-5 स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी।

जानकारी के मुताबिक, बलजिंदर कौर पर सुबह 9.30 बजे उस वक्त हमला हुआ जब वह अपने सहेलीयों के साथ ऑफिस जा रही थीं। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। बलजिंदर सुबह ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थे। जैसे ही वह बस से उतर रही थी तभी अचानक एक युवक तलवार लेकर उसके सामने आ गया। बलजिंदर आरोपियों से बचने की कोशिश करती रही लेकिन आरोपी उस पर बार-बार हमला करते रहे। जब लड़की के साथ ये घटना घटी तो उसके साथ उसकी दो अन्य सहेलियां भी थीं।

घटना के बाद बलजिंदर कौर को तुरंत सिविल अस्पताल मोहाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के वारिसों ने बताया कि बलजिंदर कौर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related