Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

लुधियाना में 9 साल के बच्चे की हत्या:पोस्टमॉर्टम में यौन शोषण के सबूत नहीं,

Date:

पंजाब के लुधियाना में कासाबाद गांव में 9 वर्षीय बच्चे अमन की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। सिविल अस्पताल लुधियाना में डॉक्टरों के पैनल ने रविवार को देर शाम पोस्टमॉर्टम किया। जिसमें यौन शोषण के कोई बाहरी निशान नहीं मिले। हालांकि, पूरी तरह पुष्टि के लिए स्वैब सैंपल केमिकल जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। शव की हालत से शक है कि जिस दिन अमन लापता हुआ है उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई है।

तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमॉर्टम

पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. पवन और डॉ. अभयदीप शामिल थे। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के शरीर पर सिर्फ एक गंभीर चोट पाई गई। तेजधार हथियार से गला रेता गया था, जिससे सांस की नस कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। शरीर पर जोर-जबरदस्ती के कोई निशान नहीं मिले हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related