Tuesday, June 2, 2026
Tuesday, June 2, 2026

पंजाब में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या: तेजधार हथियार से सिर-गर्दन काटी

Date:

 

अबोहर—पंजाब के फाजिल्का में छेड़छाड़ का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाले परिवार ने उसे घर के बाहर घेरा और कस्सी से गर्दन व सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हमलावर परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, गांव भंगाला का युवक पिछले कुछ समय से लड़की को परेशान कर रहा था। इसी का उलाहना देने वह उसके घर जा रहा था।

 

जानकारी के मुताबिक बलकार सिंह रविवार को गांव में ही किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया था। वहीं पर उसकी बेटी से छेडछाड़ करने वाले युवक ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। जिससे परेशान होकर बलकार सिंह शादी छोड़कर घर आ गया।

 

परिवार ने कस्सी से ताबड़तोड़ वार किए

पत्नी चरनजीत कौर ने बताया कि देर शाम पति युवक के घर पर उलाहना देने जा रहा थे। घर के बाहर ही युवक मनजिंदर सिंह उर्फ मनी, उसके भाई तरसेम सिंह, पिता चंद सिंह और मां हरप्रीत कौर ने हमला कर दिया। उन्होंने बलकार सिंह पर कस्सी से गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए।

घटना का पता चलते ही पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

3 बच्चों का पिता था मृतक

बलकार सिंह मजदूरी करता था। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related