Monday, August 31, 2026
Monday, August 31, 2026

जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ मोहल्ला वासियों का प्रदर्शन

Date:

 

पंजाब के जालंधर में देर रात हरदयाल नगर के पास मोहल्ला वासियों ने पुलिस और नशा तस्करों के खिलाफ जमकर हंगामा कर दिया। देर रात हरदयाल नगर के रहने वाले लड्डू नाम के तस्कर की गिरफ्तारी पर अड़े मोहल्ला वासियों ने जमकर आरोप लगाया और क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे एएसआई संजय कुमार का विरोध भी किया।

जिसके बाद पुलिस और मोहल्ला वासियों के बीच तीखी नोकझोक हो गई। मामला इतना बढ़ गया था कि मोहल्ला वासियों ने देर रात नशा तस्कर के घर के बाहर दरियां बिछा दी थी और उसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने लड्डू नाम के तस्कर को हिरासत में ले लिया।

क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे एएसआई संजय कुमार शर्मा ने सबूत मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तो इस पर मोहल्ला वासी बिगड़ गए। एएसआई संजय कुमार शर्मा ने पहले कहा कि अगर लड्डू नाम का व्यक्ति नशा बेचता भी है तो उसकी जांच की जाएगी। मगर बिना किसी सबूत के कार्रवाई नहीं की जा सकती। क्योंकि बाद में कोर्ट में कौन जवाब देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related