Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

हरियाणा में वोटिंग के दौरान विधायक को पड़ा दिल का दौरा

Date:

 

लोकसभा चुनाव के चलते आज देश में छठे चरण के तहत 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। लेकिन दूसरी तरफ चुनाव खत्म होने से पहले ही एक दुखद खबर सामने आई है। जहां हरियाणा के बादशाहपुर से एक विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि विधायक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। मृतक विधायक के परिजनों के मुताबिक, विधायक ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे जब राकेश दौलताबाद को दिल का दौरा पड़ा तो उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक राकेश ने गुरुग्राम के पालम विहार मणिपाल अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में राकेश दौलताबाद ने बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद विधायक ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related