Thursday, September 10, 2026
Thursday, September 10, 2026

घोर कलयुग! दादी ने ब्लेड से गला काटकर 5 माह की पोती को मार डाला

Date:

नेशनल : सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर कुसेनी में पुत्रवधू को सबक सिखाने के लिए सास ने पति और बेटी के साथ मिलकर पांच माह की पोती की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। बच्ची की दादी-दादा और बुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सास और बहू के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था और महिला अपनी पुत्रवधू को सबक सिखाना चाहती थी। पुलिस ने कहा कि इसी रंजिश में सास ने पति और बेटी के साथ मिलकर बुधवार को कथित अपराध को अंजाम दिया।
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सजवाण ने बताया कि ग्राम कुतुबपुर कुसेनी में पांच माह की इशिका की गला रेतकर उस समय हत्या कर दी गई, जब वह अपनी मां शिवानी के साथ घर में सोई हुई थी। उन्होंने बताया कि सुबह जब शिवानी उठी तो उसने बच्ची को खून में लथपथ पाया जिसके बाद परिजन उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related