Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

विधानसभा में बोले MLA गुरप्रीत सिंह बनावली, पंजाब को ‘कंगला’ कहने पर बाजवा मांगे माफी

Date:

 

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सत्र के दौरान बोलते हुए, सरदूलगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से पंजाब को ‘कंगला’ कहने पर माफी मांगने की मांग की।

अपने संबोधन में गुरप्रीत ने कहा कि बाढ़ के कारण पंजाब में जिस तरह से नुकसान हुआ है, आज पंजाब की माताएं, बहनें और युवा विधानसभा की ओर देख रहे हैं और बाढ़ पीड़ितों को उम्मीद की किरण दिख रही है कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि आज उनके लिए क्या करने वाले हैं। सभी ने बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताया है। सबसे बड़ी बात यह है कि एस.डी.आर.एफ. और एन.डी.आर.एफ. के तहत मुआवजा देने के नियम हैं, उन नियमों को बदलने की जरूरत है।

वहीं, विपक्षी नेता प्रताप बाजवा द्वारा पंजाब को ‘कंगला’ कहे जाने पर उन्होंने कहा कि पंजाब कभी ‘कंगला’ नहीं हो सकता। पंजाब उजड़ने के बाद फिर से बसा है। पंजाब गिरा और फिर उठा है। प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब को ‘कंगला’ कहने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को समय न देना मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब का अपमान है।

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि यह वही पंजाब है जिसने सीमा पर पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी है। पंजाब ने बहुत कुछ सहा है, पंजाब भी आपका हिस्सा है, इसलिए उन्हें आज पंजाब के साथ खड़ा होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...