Kanpur : ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश में माहौल गर्म है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के बाद अब पुलिस भी एक्शन में आ गई है। कानपुर के सुजातगंज इलाके में जुमे की नमाज के बाद भड़काऊ ऑडियो चलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नामजद सहित कुल 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इलाके में अब चौकसी बढ़ा दी गई है।
क्या हुआ था?
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (जुमे) को नमाज के बाद, सुजातगंज की अजमेरी मस्जिद से लोग बाहर निकले। इसी दौरान मदार होटल तिराहा पर एक व्यक्ति, जुबैर अहमद खान उर्फ जुबैर गाजी (उम्र 46 वर्ष, मूल निवासी गाजीपुर, वर्तमान में चंदारी सुजातगंज), ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ एक भड़काऊ ऑडियो क्लिप चला दी। उसकी इस हरकत से 20–25 युवक वहां इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया, जिससे कोई बड़ा बवाल नहीं हुआ।


