Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

नेपाल मे बस ढलान से गिरी, 2 की मौत 20 से अधिक लोग घायल

Date:

 

International : नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में सोमवार को एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर ढलान से नीचे गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। ‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना प्रांत के अर्घाखांची जिले में एक मोड़ पर वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। अखबार के अनुसार, दुर्घटना के समय मिनी बस बुटवल से पुरकोटदाहा जा रही थी।

दुर्घटना में एक 10 वर्षीय और एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। ‘माई रिपब्लिका’ समाचार पोर्टल ने 24 लोगों के घायल होने की जानकारी दी और जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख दिवस जीसी के हवाले से बताया है कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी इंस्पेक्टर झलक प्रसाद शर्मा के अनुसार, मिनी बस में 26 यात्री सवार थे, जबकि इसकी 16 सीटों की संख्या केवल 16 थी। शर्मा के मुताबिक, बताया जाता है कि दुर्घटना ब्रेक फेल होने तथा क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...