Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

फाजिल्का में MLA गोल्डी कंबोज की कार का एक्सीडेंट: बाल-बाल बचे विधायक और परिवार

Date:

 

फाजिल्का—-फाजिल्का के जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज की कार फिरोजपुर के पास गांव प्यारे वाला के निकट हादसे का शिकार हो गई। हादसे में विधायक और उनके परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, विधायक गोल्डी कंबोज चंडीगढ़ में विधानसभा सत्र से देर रात जलालाबाद लौट रहे थे। कार में उनके परिवार के सदस्य और बच्चे भी मौजूद थे। गांव प्यारे वाला के पास सड़क की स्थिति काफी खराब थी- ऊंची-नीची सड़क पर बारिश के कारण पानी जमा हो गया था, जिससे गाड़ी फिसलकर हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं।

विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि हादसा तब हुआ जब आगे जा रही उनकी ही पायलेट गाड़ी बोलेरो ने अचानक टर्न लिया। पानी भरी सड़क पर उनकी गाड़ी के ब्रेक नहीं लगे और वह बोलेरो से टकरा गई। हादसे में विधायक की गाड़ी को नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विधायक और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related