Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

पंजाब से लापता किसान पाकिस्तान में मिला:21 जून से जारी थी तलाश

Date:

जलालाबाद–फाजिल्का के जलालाबाद के गांव खैरे के उताड़ से लापता हुए किसान का इकलौता बेटा अमृतपाल पाकिस्तान के एक पुलिस थाने में मिला है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को इसकी जानकारी दी है। इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने अमृतपाल के परिवार को सूचित कर दिया है।

जानकारी अनुसार, अमृतपाल 21 जून को दोपहर 12 बजे खेती करने के लिए घर से निकला था और भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार अपनी खेती के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। चार दिन पहले पाकिस्तान ने अमृतपाल के अपनी सीमा में होने से इनकार किया था, लेकिन अब उसकी स्थिति स्पष्ट हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related