उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24°C रहा।
राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में टेंपरेचर 10° डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा सर्दी फतेहपुर और पाली में रही। इन शहरों का न्यूनतम तापमान 4.9°C और 5°C रहा।
उत्तर प्रदेश के 19 और बिहार के 5 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है।
9 से 11 फरवरी के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है।


